Healthy Food at SEWA DHAM

Travelling के दौरान अक्सर लोगों को मजबूरी में unhealthy चीजें खानी पड़ती हैं।  सेवा धाम में बैंकर्स के लिए Healthy Food की व्यवस्था की गई है।

ब्रेकफास्ट : 

1. अंकुरित अनाज (चना, मूंग आदि) उपलब्ध कराया जाएगा। 

2. कम तेल में बनने वाले नाश्ते में पौष्टिक और सुपाच्य चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें किचेन में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रोटीन से भरपूर चीला बनाने के लिए कई विकल्प रहेंगे। मूंग, चना, सोयाबीन आदि से तैयार बैटर (सब्जी युक्त या बिना सब्जी) पहले से डिमांड करके प्राप्त किया जा सकता है और किचेन में गर्मागर्म पौष्टिक प्रोटीन / फाइबर युक्त चीला बनाया जा सकता हैं।

3. कम तेल में बनने वाला दूसरा सुपाच्य नाश्ता है पोहा, इसे भी आसानी से किचेन में गर्मगर्म बनाया जा सकता है।

4. पौष्टिक स्मूदी ताज़ी ताज़ी बना कर प्रयोग की जा सकती है। इसके लिए जरूरी समान सेब, केला, दूध, भीगी मूंगफली, भिगोए हुए खजूर / किशमिश आदि पूर्व में डिमांड करके प्राप्त किए जा सकेंगे। किचेन में मिक्सी उपलब्ध करा दी जाएगी।

5. फटाफट (मीठा या नमकीन) दलिया बनाने के लिए भिगाया हुआ दलिया गेहूं / जौ या ओट्स प्राप्त किया जा सकता है।

6. बिना तेल के पकौड़ी खाने का मन हो तो एयर फ्रायर भी डिमांड कर सकते हैं। पकौड़ी बनाने के लिए पहले से तैयार मिक्सचर भी मिल जायेगा। इसमें कई विकल्प मिलेंगे जैसे हरा साग, गोभी, पनीर आदि।

लंच एवं डिनर : जरूरी कच्ची सामग्री आप स्वयं लाकर किचेन में प्रयोग कर सकते हैं या पहले से डिमांड करके यहां से भी प्राप्त कर सकते हैं। आटा, दाल, चावल, मसाले, दूध, दही, सब्जियां आदि उपलब्ध करा दी जायेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

जस्टिस फॉर बैंकर्स फाउंडेशन राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले सभी बैंकर्स का हार्दिक स्वागत करती है !